
चार सूत्रीय मांगों को लेकर सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रदर्शन
रायबरेली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग का आज रायबरेली जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर विशाल प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष विक्रम बहादुर की अगुवाई में समस्त कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर अपना प्रस्ताव रखा, जो कि इस प्रकार हैं उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी के मृतक आश्रितों को उनकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार पूर्व की भांति मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति प्रदान की जाए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोग को हटाया जाए तथा रिक्त पदों पर भर्ती कराई जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था पुनः बहाल की जाए और निजीकरण प्रक्रिया समाप्त की जाए।समस्त मांगों को लेकर आज चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए समस्त मांगों को बहाल करने की बात कही है।










