
सलोन कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों हेतु खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, खंड शिक्षा अधिकारी रही मौजूद। 28:11:2025 को 11:00 सुबह से सालों कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में डीह और छतोह ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 50 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें दौड़ कुर्सी दौड़ छुओ और पहचानो चित्रकला आदि खेलों का आयोजन किया गया। प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।










