
वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह
बगहा, सलोन। दिनांक 27नवंबर 2025 (वृहस्पति वार)। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बगहा सलोन, रायबरेली। आज विद्यालय परिसर में शैक्षिक सत्र 2025 – 26 में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्री-प्राइमरी एवं जूनियर विंग के विजेताओं, उपविजेताओं तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खेल-प्रतिभागी बच्चों को विभिन्न पदकों से अलंकृत किया गया। इस ‘इंटरहाउसेज’ खेल प्रतियोगिता के लिए आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा मुख्य अतिथि श्री अमित भारती, प्रधानाचार्य सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन एवं श्री अंबुज सिंह प्रवक्ता सर्वोदय इंटर कॉलेज सलोन , के स्वागत एवं बैज अलंकरण के साथ हुई। इस अवसर पर प्री प्राइमरी के छात्र -छात्राओं द्वारा ‘वेलकम डांस’ के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त ,ग्रुप डांस ‘, ‘पंजाबी डांस, और ‘रिंग डांस’ इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। मुख्य अतिथि ने एकल स्पर्धा वाले खेलों के लिए चालीस उपविजेताओं तथा विजेताओं को मेडल प्रदान करते हुए नन्हें-मुन्नों को संबोधित किया और बताया कि पढ़ाई के साथ ही साथ खेल-कूद में भी शामिल रहना जरूरी है। उन्होंने ने कहा कि खेल खेलने से बच्चों का शारीरिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास होता है और टीम भावना आती है, जो आगे चलकर राष्ट्रीयता की भावना को मजबूत बनाती है। आज के पुरस्कार वितरण समारोह के समापन अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या जी ने मुख्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और समस्त विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।










