
सिग्मा पब्लिक स्कूल का परिसर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 के पुरस्कार वितरण
रायबरेली मेजरगंज
समारोह के अवसर पर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। इस कार्यक्रम में एस. एस. आई. सदाकुल सरोज जी ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और बच्चों को भविष्य के प्रति मार्गदर्शन दिया । एस . आई . महफूज अली जी ने विजेताओं का मनोबल बढ़ाया और बच्चों को शिक्षा एवं अन्य शिक्षण गतिविधियों के प्रति उत्साहित रहने की प्रेरणा दी । प्रधान , ग्राम पंचायत (झकराशी)दिनेश कुमार यादव एवं प्रत्याशी सदस्य , जिला पंचायत ,राही तृतीय सौरभ सिंह जी ने बच्चों के उत्साह को बढ़ावा देने एवं उनकी योग्यता और भावनाओं को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम में अपने आगमन से उत्साह भर दिया । कयाम सर ने शारीरिक फिटनेस के लिए नए सिरे से उत्साह पैदा किया, सबसे शर्मीले प्रतिभागियों में भी आत्मविश्वास पैदा किया और कक्षाओं और सदनों के बीच संबंधों को मजबूत किया, जिससे एक मजबूत भावना और स्कूल के गौरव का पोषण हुआ ।
एम. डी . मो० अफसर जी ने अपने सुनहरे शब्दों से बच्चों का मनोबल बढ़ाया एवं सभी मुख्य अतिथियों का विद्यालय के खेल – कूद प्रतियोगिता में आगमन के लिए शुक्रिया अदा किया ।उन्होंने यह भी कहा कि मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के इस उत्साहपूर्ण अवसर पर आकर सिगमा पब्लिक स्कूल के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ दिया ।
इस कार्यक्रम ने छात्रों पर गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ा, जो मैदान पर दिए गए पदकों और ट्रॉफियों से कहीं अधिक है।प्राइमरी विंग में रेस में तन्वी ने पहला स्थान, आरिस ने दूसरा स्थान और अखंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। और जूनियर विंग गर्ल्स रेस में निशि ने पहला स्थान, पायल ने दूसरा स्थान और उन्नति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग बॉय कबड्डी में दिव्यांशु की टीम ने विजय प्राप्त की। प्रतिभागियों के नाम दिव्यांशु की टीम के संजीव, शानू, साहिल, यश प्रताप सिंह, प्रतीक, प्रियांशु और गर्ल्स सीनियर विंग में आकृति (कप्तान), अनामिका, नैन्सी, महक, अंशिका, शिफा, माही, निशि आंचल, अल्फिया ने मिलकर कबडडी फाइनल में विजय प्राप्त की…और भी बहुत सारे खेल विद्यालय में हुए…जैसे रस्साकशी, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो, धागा निडल दौड़, जलेबी दौड़….जिनमें बच्चों ने प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया।
वाइस प्रिंसिपल (राघवेंद्र कुमार) ने भी सुमित सर के साथ इस अवसर में योगदान दिया अन्य शिक्षकगण जैसे प्रियंका वर्मा , सीमा यादव , काजल , अनामिका सिंह तथा उत्कर्ष शर्मा जी व समस्त सिगमा पब्लिक स्कूल के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
धन्यवाद










