पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के आश्वासन के बाद गदागंज व्यापारियों ने धरना किया समाप्त
रायबरेली गदागंज स्थानीय बाजार के व्यापारियों द्वारा चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। व्यापारियों ने सड़क मरम्मत, व स्पीड ब्रेकर,जल निकासी व्यवस्था सुधारने तथा निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाने की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया था।
धरना स्थल पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण व अभियंताओं ने व्यापारियों से वार्ता की और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समयसीमा में सड़क निर्माण व मरम्मत व स्पीड ब्रेकर कार्य संपन्न करवाए जाएंगे, ताकि व्यापारियों और आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। और सड़क दुर्घटना से बच सके
व्यापारी संघ के गदागंज अध्यक्ष इंतजार सिंह ने आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त करने की घोषणा की और उम्मीद जताई कि विभाग अपने वादों पर खरा उतरेगा। उन्होंने कहा कि यदि कार्य समय पर पूरे नहीं होते हैं, तो वे पुनः आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
अधिकारियों और व्यापारियों के बीच हुई इस सकारात्मक वार्ता के बाद क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल हो गई है, और बाजारों में व्यावसायिक गतिविधियाँ पूर्व की तरह सुचारु रूप से शुरू हो गई हैं।










