
गदागंज पुलिस ने गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को सौंपा
रायबरेली। आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए गदागंज पुलिस ने एक बार फिर सराहनीय कार्य किया है। थाना क्षेत्र के जलालपुर धई निवासी छोटेलाला का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है, कुछ दिन पूर्व गुम हो गया था। इस संबंध में पीड़ित द्वारा गदागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही गदागंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सहायता एवं सतत प्रयासों के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल को विधिवत प्रक्रिया पूरी करते हुए उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर खुश मालिक छोटेलाला ने गदागंज पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना मजबूत होती है। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की










