
ड्यूटी पर जा रहे एक प्राइवेट बैंक कर्मी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जगतपुर थाना क्षेत्र के बाईपास के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बैंक कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरविंद सिंह रोजाना की तरह बाइक से प्राइवेट बैंक में ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।










