
सायकल व बाइक की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल
रायबरेली। जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मगारपुर मोड़ पर सायकल व बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम पुत्र किनची लाल (उम्र 17 वर्ष), निवासी पम्पापुर, कुरौली बुधकर जो बाइक से गदागंज की ओर से आ रहा था। उसी दौरान कुरौली बाजार की तरफ से एक सायकल सवार मगारपुर की ओर जा रहा था। मोड़ पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दीन शाह गौरा ले जाया गया,










