
रायबरेली गदागंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज आगामी त्यौहार ईद उल अजहा के चलते गदागंज थाना परिसर में उप निरीक्षक अरविंद कुमार मौर्य की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक की गई
थाना परिसर गदागंज में पंचायत प्रतिनिधियों धर्मगुरु एवं संभ्रांत लोगों के साथ आगामी त्यौहार ईद उल अजहा को लेकर बैठक की गई जिसमें उप निरीक्षक अरविंद मौर्या ने बैठक में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार पूर्व की भांति गदागंज थाना क्षेत्र में सभी त्यौहार शांति पूर्वक तरीके से मनाए गए है उसी तरह आगामी त्योहारों को भी आप लोग शांतिपूर्वक और आपसी सौहार्द से मनाएं कहीं भी कोई तनाव ना उत्पन्न हो
वहीं उप निरीक्षक अरविंद मौर्या ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि आप लोग खुले में कुर्बानी ना करें घर के अंदर बाउंड्री वॉल के अंदर आड़ में कुर्बानी करें ताकि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे और कुर्बानी के बाद जितना वेस्टेज बचे उसे गड्ढा खोदकर गाड़ दे ताकि कोई भी जानवर उसे इधर-उधर लेकर ना भागे और अपना त्यौहार शांतिपूर्वक करें
अगर कोई शरारती किस्म के तत्व सौहार्द बिगड़ने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी
इस अवसर पर गदागंज थाना उप निरीक्षक अरविंद मौर्य व उप निरीक्षक अखिल तोमर,शिवकिशोर मिश्र उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव
ग्राम प्रधान धमधमा, मोबीन अंसारी ऋषि मास्टर ,मो अकबर फारूकी , अफसार अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे










