
CRS NEWS: लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का विराट व्यक्तित्व और उनका अद्वितीय कृतित्व राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने भारतीय राजनीति को शुचिता, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ से सांसद रहते हुए तथा प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी ने भारत को विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान की नई दिशा प्रदान की। उनका नेतृत्व उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव की बात है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अटल जी के विचार, उनकी राष्ट्रनिष्ठा और जनसेवा की भावना आज भी देशवासियों को प्रेरित करती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बनी रहेगी।










