
CRS NEWS: लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म-शताब्दी वर्ष के अवसर पर लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य लोकार्पण आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया। यह स्थल राष्ट्रवादी विचारधारा के महान स्तंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अंत्योदय के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा सुशासन को मूर्त रूप देने वाले श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रेरक विरासत को समर्पित है।
लोकार्पण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने राष्ट्र निर्माण में इन महान विभूतियों के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ आने वाली पीढ़ियों के लिए देशभक्ति, सेवा और सुशासन की प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
इस गरिमामयी अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, उत्तर प्रदेश की माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन उपस्थित रहे।










