
किसना डायमंड ग्रुप की मैराथन में सैकड़ों लोगों की सहभागिता, विजेताओं को मिला डायमंड गिफ्ट
रायबरेली।
स्वस्थ भारत अभियान एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी कंपनी द्वारा एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मैराथन की शुरुआत सुबह 7 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम, रायबरेली से हुई। वरिष्ठ सर्जन डॉ. आर. एस. मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। मैराथन मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से बस स्टॉप, डिग्री कॉलेज चौराहा, महिला थाना होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुई।
इस अवसर पर डॉ. आर. एस. मालवीय ने किसना डायमंड ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत और स्वच्छता अभियान के लिए कंपनी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
किसना डायमंड ग्रुप द्वारा मैराथन में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डायमंड ज्वेलरी उपहार स्वरूप प्रदान की गई।
पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार इंद्रजीत एवं द्वितीय पुरस्कार सौरभ कुमार को मिला।
महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार वर्षा सिंह एवं द्वितीय पुरस्कार शशि को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को डायमंड ज्वेलरी देकर सम्मानित किया गया।
मैराथन में डॉ. आर. एस. मालवीय, डॉ. गीता सिंह, डॉ. एस. एम. सिंह, डॉ. बीरबल, डॉ. अनुपम दीक्षित, डॉ. राजेश, डॉ. सुनील तिवारी, हरिहर सिंह, राजेश यादव, अशोक शर्मा, पीतांबर सिंह, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, एम. एल. साहू, लक्ष्मीकांत शुक्ला, विवेक सिंह, कामरान, अजय सिंह चंदेल, राजेश शुक्ला, हिमांशु तिवारी, अजय राज सिंह, उपेंद्र सिंह, प्रेम मिश्रा सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी कंपनी की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया।










