लोकेशन रायबरेली
रिपोर्ट धीरेन्द्र प्रताप
रायबरेली आज शहर में स्थित संकट मोचन धाम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। संकट मोचन धाम के महंत कृष्ण बिहारी के द्वारा बताया गया कि धाम के सदस्यो द्वारा 1 जनवरी को विश्व कल्याण दिवस मनाया जाएगा।महंत ने बताया कि जिस प्रकार से लोग नए साल में हैप्पी न्यू ईयर मानते हैं जबकि हम लोग पशु, पक्षी,धरती आकाश एवं नदी सबके कल्याण हेतु विश्व कल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे।उन्होंने बताया कि साधु संत सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो भी पीढ़ियां हैं उनको इसके बारे में सोचना होगा और विश्व कल्याण हेतु सही रास्ते पर चलना होगा।उन्होंने कहा कि अगर अभी भी हम लोग नहीं समझे तो आगे परिणाम बहुत घातक होगा।जिसकी बताने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने कहा कि मानव में मानवता है और एक दूसरे का पूरा सहयोग की भावना से विश्व कल्याण दिवस मनाएं साथ ही उन्होंने कहा कि आज की पश्चात संस्कृत की ओर जा रही है जबकि आज की पीढ़ी को अपनी जो सनातन संस्कृति है।उसे अमल करना चाहिए और उसके बताएं रास्तों पर चलना चाहिए।उन्होंने आमजन मानस से अपील करी की ज्यादा से ज्यादा लोग नए साल में विश्व कल्याण दिवस को धूमधाम और भव्य रूप से मनाई इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महामंडलेश्वर गणेशा नंद जी,स्वामी नरेंद्र सरस्वती, दिनेश शुक्ला,अभिषेक पांडे आदि महंत और संत मौजूद रहे










