
ठंड से बचाव के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र छात्राओं को जैकेट वितरित किया गया।
सलोन (रायबरेली)
शुक्रवार को सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कालेज में भीषण ठंड से बचाव के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से छात्र छात्राओं को जैकेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सभापति मृत्युंजय सिंह और प्रबंधक डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
सर्वोदय विद्यापीठ के सभापति एडवोकेट मृत्युंजय सिंह ने कहा कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई में ठंडक बाधा न बने इस लिए जैकेट वितरित किया जा रहा है। बच्चे अच्छे से मेहनत कर आगामी परीक्षाओं में बेहतर सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन करें। पढ़ाई के लिए अन्य किसी भी जरूरत को विद्यालय प्रशासन द्वारा पूरा किया जाएगा।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ जितेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ठंड से बचाओ करते हुए रोज विद्यालय आए और खूब पढ़ाई करते हुए उच्च स्तर पर पहुंचे जिससे देश विदेश में विद्यालय का नाम रोशन करें
प्रधानाचार्य अमित कुमार भारती ने बताया कि भीषण ठंड को देखते हुए हर वर्ष की तरह इस
शुक्रवार को विद्यालय के 316 छात्र छात्राओं को प्रबंधन की ओर से जैकेट वितरित किया गया है। इस मौके पर इंजीनियर आनंदिता सिंह और शत्रुंजय सिंह ने भी जैकेट वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार त्रिपाठी ने किया। सभी अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहें। राजेश सिंह, अजय सिंह, रामनिहोर सरोज समेत सभी अध्यापक मौजूद रहें।










