
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (प्रा0) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी, कुशलता व शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराया जाए : जिलाधिकारी।
CRS NEWS रायबरेली : 09 जनवरी 2026, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को आयोजित की जाने वाली सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष/महिला शाखा) (प्रा0) परीक्षा-2025 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेपर की गोपनीयता, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, बिजली, पेयजल, स्वच्छता व चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। आयोग द्वारा प्रतिबन्धित सामग्री कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र के अन्दर लेकर न जाने पाये। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी, कुशलता व शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दियें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएँ ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को शुचितापूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सह केन्द्र व्यवस्थापक व प्रत्येक सत्र हेतु अलग-अलग सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनात रहेंगे। तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सह केन्द्र व्यवस्थापक, तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर ले यदि किसी परीक्षा केन्द्र पर निर्देश पुस्तिका के अनुरूप व्यवस्थापन में कोई कमी परिलक्षित होती है तो केन्द्र व्यवस्थापक के ससमय पूर्ण करा लें, समस्त तैनात अधिकारी/कर्मचारी आपस में समन्वय स्थापित कर प्रशगत परीक्षा को शुचितापूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सी0सी0टी0वी0 कैमरें की निगरानी में परीक्षा सम्पन्न होगी।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अवांछनीय गतिविधि न होने दी जाए।
समन्वयी पर्यवेक्षक उ0प्र0 लोक सेवा आयोग मयंक मिश्रा ने बताया कि जनपद रायबरेली में 11 परीक्षा केन्द्रों पर (यथा- पी0एम0 श्री राजकीय इण्टर कालेज, पी0एम0 श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज, फिरोज गांधी कॉलेज, फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज, महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज, देदौर इण्टर कॉलेज, भारतीय शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज खागीपुर सड़वा, लाल ऋषि कन्या इण्टर कॉलेज, फिरोज गांधी इण्टर कॉलेज, राजर्षि राजपाल सिंह वैदिक इण्टर कॉलेज एवं आचार्य द्विवेदी इण्टर कॉलेज) आयोजित की जायेगी। परीक्षा दो सत्रों में प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थियों की संख्या 4608 की परीक्षा पूर्वान्ह 09.00 बजे से 11.00 बजे तक द्वितीय पाली में जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों की संख्या 4463 की परीक्षा अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार ,जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।










