
CRS NEWS रायबरेली के लालगंज में गड्ढे में पैर फिसलने से किसान की हुई मौत, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक किसान गंगा प्रसाद उम्र 69 पुत्र स्व जगन्नाथ की खेत में पानी लगाते समय पैर फिसलने से गड्ढे में गिर गए और उनकी मौत हो गई। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली तो अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।










