
CRS NEWS बालकों की प्रतियोगिताएं रांची (झारखंड),हरिद्वार (उत्तराखंड), हैदराबाद(तेलंगाना) और रायपुर (छत्तीसगढ़) में दिनांक 6/1/26 से 8/1/26 तक आयोजित हुई जिसमें डी ए वी ऊंचाहार के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल जीते , वेटलिफ्टिंग में कार्तिक मौर्य ने गोल्ड मेडल, यश श्रीवास्तव ने सिल्वर और जनार्दन ने ब्रॉन्ज मेडल जीता , शिवम् केसरवानी ने बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल , आदित्य वर्मा ने कराटे में ब्रॉन्ज मेडल जबकि दिव्यांश ने ताइक्वांडो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं नोएडा और दिल्ली में दिनांक 10/1/26 से 12/1/26 तक सम्पन्न हुई जिसमें वेटलिफ्टिंग में रिया गुप्ता ने गोल्ड मेडल जबकि अंशिका गुप्ता ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। क्रिकेट की टीम ने सिल्वर, फुटबॉल की टीम ने सिल्वर मेडल जीता जबकि चेस में सिल्वर जीता।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा जौहरी ने विजयी खिलाड़ियों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और क्रीड़ा प्रभारी मनीष श्रीवास्तव एवं खेल शिक्षिका सुषमा सिंह के अथक परिश्रम और लगनशीलता का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए भी उनका आभार जताया। इस अवसर पर रीता मिश्रा,रजनी सोम राकेश शर्मा, सत्येंद्र सिंह, अमित कुमार समेत सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है और आगे भी इसी तरह की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










