
गौशाला में संरक्षित 160 गायों को मकर संक्रांति के अवसर पर गुड़ खिचड़ी का भोज कराया।
गदागंज रायबरेली विकासखंड दीन शाह गौरा ब्लाक क्षेत्र के बांसी रिहायक ग्राम सभा में बने आस्थाई गौशाला में खंड विकास अधिकारी अशोक सचान व ग्राम प्रधान कांती देवी के द्वारा गांव में बने गौशाला में आज गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर आस्थाई गौशाला में मौजूद 160 गायों बछड़ों को खंड विकास अधिकारी के द्वारा सभी कर्मचारियों के साथ मिलकर खिचड़ी गुड खिलाकर गौशाला का निरीक्षण किया गया इस मौके पर ग्राम प्रधान कांती देवी पशु चिकित्सा अधिकारी गौरा अमित कुमार बरनवाल समाजसेवी जनार्दन सिंह केयर टेकर नरेंद्र नन्हू दरीना हरिश्चंद्र ब्लॉक के कर्मी अमित द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहे।










