घरेलू विवाद में पति पत्नी के बीच झगड़े में लाठी डंडों ने पत्नी की हत्या कर दी, हत्यारोपी फरार
!
तिलहर/शाहजहांपुर-घरेलू विवाद के बढ़ने से पति पत्नी में झगड़ा इतना बढ़ गया कि मारपीट में पति द्वारा पत्नी की हत्या हो गई! मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोधपुर नवदिया का है जहां शुक्रवार शाम घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया!
भैंसों को निकालने को लेकर हुए झगड़े में पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी! घटना शुक्रवार शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है! मृतका की पहचान 45 वर्षीय मायादेवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव और कोतवाली प्रभारी जुगल किशोर पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया! चर्चा है कि मायादेवी काफी समय से अपने पति महाराज सिंह से विवाद के चलते अलग अपने छोटे बेटे अतुल के साथ रहती थीं, जबकि पति बड़े बेटे हरिशरण के साथ रहता था!
बताया जा रहा है कि दोनों बेटों के मकानों का निकास एक ही होने के कारण शुक्रवार शाम बड़े बेटे हरिशरण द्वारा भैंसें निकालने को लेकर मायादेवी की अपने पति से कहासुनी हो गई! विवाद बढ़ने बड़े पुत्र हरिशरण ने रास्ते में बने शौचालय को तोड़ दिया! इसके बाद पति महाराज सिंह का छोटे बेटे से विवाद शुरू हो गया!इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची मायादेवी पर महाराज सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई! पुलिस के अनुसार, मायादेवी को बचाने आई उनकी बहू भी हमले में घायल हो गई है! वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया! पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है! क्षेत्राधिकारी ज्योति यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है!
फाइल फोटो-मायादेवी









