
CRS NEWS: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीन शाह गौरा के तत्वावधान में “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत बिबवा एवं न्याय पंचायत शुलरई में पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनुरुद्ध दीक्षित जी ने की।
चौपाल को संबोधित करते हुए जिला महासचिव एवं विधानसभा ऊंचाहार प्रभारी श्री शिवानंद मौर्य जी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर कर गरीबों, मजदूरों और किसानों से उनका संवैधानिक अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बजट में कटौती, समय पर मजदूरी भुगतान न होना और योजना की मूल भावना से छेड़छाड़ श्रमिकों के साथ सीधा अन्याय है।
जिलासचिव श्री दलबहादुर सिंह जी ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जिसे खत्म करने की साजिश कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक मजदूरों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।
कार्यक्रम में ब्लॉक महासचिव श्री जसवंत सिंह जी, प्रदीप अग्निहोत्री जी, ब्लॉक सचिव श्री रामनिवास मौर्य जी, राजेश्वरी जी, मंडल अध्यक्ष श्री मोबीन अंसारी जी, श्री राजीव प्रताप सिंह जी, श्री शैलेन्द्र प्रताप त्यागी जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री गणेश प्रताप सिंह जी, श्री सुरेश सिंह जी, ब्लॉक एस.सी. सेल अध्यक्ष श्री यजुवेन्द्र प्रताप त्यागी जी, श्री काली शंकर गौण जी, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री जय प्रताप सिंह जी, श्री राम अभिलाष निर्मल जी, श्रीमती आसा निर्मल जी, श्रीमती पूनम पासवान जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
अंत में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीन शाह गौरा की ओर से सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया और मनरेगा की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया गया।










