
तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल
रायबरेली जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लल्ली की चक्की चौराहे पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया।
गदागंज की ओर से ऊंचाहार जा रहे बैटरी ई-रिक्शा को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मो. नफीस पुत्र रफी, मो. हसीन पुत्र रफीक (निवासी धमधमा) तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही मखदुमपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और डंपर को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।










