
प्रदेश स्तर के दौरे व आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर ए आई एम आई एम की बैठक संपन्न।
आज रायबरेली में सिविल लाइंस स्थित विंटेज कैफे में एक जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रत्येक विधानसभा से प्रभारी, अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष व बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक का मुख्य विषय प्रदेश स्तरीय दौरों व आगामी पंचायत चुनाव पर केंद्रित रहा जिसमें विभिन्न स्तर पर नियुक्तियां व प्रत्याशियों के आवेदन के लिए निर्देश जारी किए गये और आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सै ताजदार नक़वी व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद एडवोकेट ने की व मोहम्मद सिराज प्रदेश सचिव सेंट्रल भी इस मौके पर मौजूद रहे। बैठक का समापन कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर के किया गया।










