
CRS NEWS: मनरेगा बचाओ संग्राम चौपाल अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड दीन शाह गौरा की न्याय पंचायत रसूलपुर धरावां में अंतिम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अनुरुद्ध दीक्षित जी ने की। चौपाल के माध्यम से मनरेगा योजना की महत्ता, ग्रामीण रोजगार की सुरक्षा तथा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री जसवंत सिंह जी, श्री सुशील त्रिवेदी जी, मंडल अध्यक्ष श्री राजीव प्रताप सिंह जी, श्री शैलेन्द्र प्रताप त्यागी जी, मंडल अध्यक्ष श्री अमर बहादुर यादव जी, बूथ अध्यक्ष श्री बिनीत शुक्ला जी, श्रीमती शर्मीला जी सहित न्याय पंचायत रसूलपुर धरावां के समस्त बूथ अध्यक्षगण, ग्राम पंचायत अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं बल्कि ग्रामीण गरीब, मजदूर और किसान की आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ है। इसे कमजोर करने के प्रयासों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने भी अपने विचार साझा किए और मनरेगा को मजबूत बनाए रखने की मांग उठाई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीन शाह गौरा की ओर से उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।











