
समाधान दिवस में आई छह शिकायतों में तीन का हुआ त्वरित निस्तारण
गदागंज (रायबरेली)।
गदागंज थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार डलमऊ वीरेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी दयानंद तिवारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश शिकायतें राजस्व से संबंधित थीं।
प्राप्त शिकायतों में से तीन का नायब तहसीलदार एवं थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ही टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी गई, ताकि समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर कानूनगो शिव प्रकाश त्रिवेदी, लेखपाल शाश्वत त्रिपाठी, अरविंद कुमार, दिनेश चौरसिया, फातिमा सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।











