
AIMIM पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
रायबरेली।
ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के मतीनगंज स्थित AIMIM पार्टी कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर AIMIM रायबरेली जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद आबिद ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान देश के अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अपने संबोधन में मोहम्मद आबिद ने कहा कि देश प्रेम सबसे पहले है। जिस देश में हम रहते हैं, उसके लिए आन-बान-शान और ज़रूरत पड़े तो जान भी न्यौछावर कर देनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान के मूल्यों पर चलने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
मोहम्मद आबिद एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष AIMIM पार्टी रायबरेली),
सैय्यद तौसीफ (विधानसभा प्रभारी ऊंचाहार),
मोहम्मद सुहैल उर्फ़ शीबू (ब्लॉक अध्यक्ष जगतपुर),
मोहम्मद नईम कुरैशी (ब्लॉक उपाध्यक्ष जगतपुर),
मोहम्मद राशिद (ग्रामसभा अध्यक्ष कजियाना) एवं
मोहम्मद इक़बाल (ग्रामसभा उपाध्यक्ष कजियाना) सहित बड़ी संख्या में AIMIM कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।










