
राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल, मखदूमपुर में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमामय ढंग से मनाया गया
मखदूमपुर स्थित राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हुमा परवीन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी शिक्षकों, छात्रों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान प्रकट किया।
समारोह में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत “तेरी मिट्टी में मिल जावां” एवं “आओ बच्चों तुम्हें दिखाएँ झाँकी हिन्दुस्तान की” की मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया। वहीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से “सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा” गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्या श्रीमती हुमा परवीन ने कहा कि गणतंत्र दिवस का आयोजन केवल एक औपचारिकता न होकर हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी से अनुशासित रहकर ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया, ताकि देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव और अधिक सुदृढ़ हो सके तथा हम सभी राष्ट्र के विकास में अपना सार्थक योगदान दे सके










