
CRS NEWS डी ए वी पब्लिक स्कूल एन टी पी सी ऊंचाहार में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिभा जौहरी ने झंडा फहराया। तत्पश्चात सभी ने एक साथ राष्ट्र गान गाया। विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत ना जानूं मैं मंदिर को सभी ने भाव विभोर कर दिया। इतिहास का मैं आइना हूं पर समूह नृत्य को सभी ने खूब सराहा। संध्या द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य कार्यक्रम की शोभा रहा। छात्र अरुणिल द्वारा यह भारत देश हमारा है कविता को भी खूब पसंद किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया।
प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा जौहरी ने कहा कि ये मात्र औपचारिकता न रहे हम सभी अनुशासित रहकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाएं ताकि स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला मजबूती से रखी जाती रहे और हमें अपने देश के विकास में सार्थक योगदान देना चाहिए। डी ए वी स्कूल द्वारा वंदेमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर प्रस्तुत झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। डी ए वी के प्लाटून को भी एन टी पी सी द्वारा बेस्ट प्लाटून की ट्रॉफी प्रदान की गई।
सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ समारोह को इस भावना के साथ समापन किया की इस अवसर पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों उपस्थित रहे।











