
रायबरेली राइजिंग स्टार्स पब्लिक स्कूल मखदूमपुर में 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती हुमा परवीन ने झंडा फहराया। तत्पश्चात सभी ने एक साथ राष्ट्र गान गाया। वहीं विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत तेरी मिट्टी में मिल जावां, आओ बच्चों तुम्हें दिखाए झांकी हिंदुस्तान की गीतों से मन मोहते हुए सभी ने भाव विभोर कर दिया। वहीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए शिक्षकों व बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमरा गीत प्रस्तुत कर मन मोह लिया वहीं
इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया।
प्रधानाचार्य श्रीमती हुमा परवीन ने कहा कि ये मात्र औपचारिकता न रहे हम सभी अनुशासित रहकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से निभाएं ताकि स्वर्णिम भविष्य की आधारशिला मजबूती से रखी जाती रहे और हमें अपने देश के विकास में सार्थक योगदान देना चाहिए।










