
मिनी पब्लिक स्कूल धमधमा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक डॉ. मनोज पांडे ने विद्यालय के विकास के लिए दो लाख रुपए देने की किया घोषणा
रायबरेली धमधमा स्थित मिनी पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामराज सैनी द्वारा ध्वजारोहण तथा वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के बच्चों एवं स्टाफ के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों के लिए भोजन-लंच की व्यवस्था की गई।
प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विधिवत शुरुआत हुई, जिसमें बच्चों ने राष्ट्रीय गीत, भाषण, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान नशा उन्मूलन, दहेज प्रथा, मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावशाली मंचन कर समाज को संदेश दिया गया कि नशे से दूर रहें, दहेज न लें, देश से प्रेम करें, मोबाइल का सीमित प्रयोग करें और बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
कार्यक्रम में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनका स्वागत प्रबंधक रामराज सैनी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण व बैज लगाकर किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं टैलेंट शो की प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात प्रबंधक रामराज सैनी ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट मुख्य अतिथि के समक्ष प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के विकास हेतु सहयोग का अनुरोध किया।
मुख्य अतिथि डॉ. मनोज पांडे ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया, विद्यालय परिवार की सराहना की और विद्यालय को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने का आश्वासन देते हुए अपनी विकास निधि से फर्नीचर, पंखे, सोलर लाइट व सोलर पैनल आदि के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि हरीश सैनी,राज नारायण सैनी, राजेंद्र सैनी, अर्जुन सैनी, शिव प्रकाश सैनी, रामप्रसन्न सैनी, राम संजीवन सैनी, श्याम राज सैनी, राकेश सैनी, आयुष्य सैनी, लवकुश सैनी, आशीष सैनी, विकास सैनी, आशु सैनी, रामआसरे सैनी, अजय सैनी, उत्तम सैनी, मीडिया प्रभारी गोपाल सैनी, पप्पू सैनी सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही प्रेम श्रीवास्तव, विनोद मौर्य, महेश मौर्य, बुद्धि मौर्य, संतु मौर्य, ग्राम प्रधान मोबिन अंसारी,रामविलास जायसवाल, प्रधान साईं, सुरेश बीडीसी, अजीत सिंह, गुड्डू सिंह, मुनव्वर राणा, शकील कुरैशी, मेराज मिस्त्री, अकमल भाई अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण, क्षेत्रीय लोग, माताएं एवं बहनें कार्यक्रम में शामिल हुईं।
अंत में प्रबंधक रामराज सैनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया तथा मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया।










