चाइना माझा की बिक्री को लेकर खन्नौत नदी के ठंडे में घुसकर किया धरना, परंतु फिर भी प्रशासन मौन!
CRS शाहजहांपुर। जनपद में चाईनीज मांझे की बिक्री को प्रतिबंधित कराने को लेकर दो दिन पूर्व कड़ाके की सर्दी में शहर की खनका नदी के बीच ठंडे पानी में खड़े होकर युवक ने धरना दिया! युवक का नाम सलमान समाज से भी बताया गया!
बताया जा रहा है जानलेवा चाइनीस मजे को प्रशासन द्वारा शहर में हो रही बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए विगत 5 दिनों से लगातार अधिकारियों की चौखट पर भटक रहा था लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे तंग आकर वह शहर की खन्ना और नदी के बीचो-बीच भर पानी में घुस गया और वहीं खड़े होकर इस जनहित समस्या के निस्तार की मांग करने लगा।
मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान ने बताया कि वो कलेक्ट्रेट परिसर में चाइनीज मांझा बिक्री को लेकर धरना दे रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई न होने के कारण आज 5वे दिन खन्नौत नदी में घुसकर धरने पर बैठे हैं।
समाजसेवी की मांग है कि जनपद में चाइना मांझे पर पूर्णत रोक लगाई जाए क्योंकि चाइना माझा आम जनमानस के लिए बेहद खतरनाक है!
ज्ञात होगी कि कुछ समय पहले एक सिपाही की मांजे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी। आए दिन घटनाएं घटित हो रही है लेकिन फिर भी चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग रही है सूचना खन्नौत नदी में धरने पर बैठे समाजसेवी की सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस थाना रोजा पुलिस फोर्स मौके पहुंचा। पुलिस के काफी समझाने के बाद समाज सेवी नबी सलमान को नदी से बाहर निकाला जिसके बाद सलमान और थाना रोजा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा वहीं सलमान का कहना है की अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वो दोबारा फिर धरने पर बैठेंगे।









