S.I B की छापामार कार्यवाही से नगर कारोबारियों में मचा हड़कंप, प्रमुख आयरन व्यवसायी के यहां छापामार की बड़ी कार्यवाही।

उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में एसआईबी ने बड़ी छापामार कार्रवाई में तिलहर नगर के प्रमुख आयरन व्यवसायी बंसल बंधुओं द्वारा चोरी से चल रहे पांच गोदामों का खुलासा किया। इस कार्यवाही में मंडल की आठ टीमें लगा होना बताया गया।
स्पेशल इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की आठों टीमों ने 48 घंटे में अपनी जांच कार्यवाही में गोदाम में माल उतरने के दौरान कब्जे में लिए गए ट्रक को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप कर अगली कार्यवाही में लग गई।
बताया गया, तिलहर में शुक्रवार सुबह एसआईबी डिप्टी कमिश्नर अनुरुद्ध सिंह के नेतृत्व में विभाग की आठ टीमों ने नगर के प्रमुख आयरन व्यवसायी बंसल बंधुओं विवेक अग्रवाल व वैभव अग्रवाल के हाईवे स्थित अग्रवाल धर्मकांटा के समीप संचालित गोदाम में आयरन सामान भरा ट्रक उतरने की सूचना पर दस्तक दी थी। जिसे गोदाम के अंदर ही एसआईबी ने कब्जे में ले लिया था। इसी दौरान नगर पालिका कार्यालय के सामने स्थित दुकानों पर एसआईबी अधिकारी जा धमके। लेकिन दुकानें बंद मिलने पर निगरानी शुरू कर दी गई।
एस आई बी की इस कार्यवाही की भनक लगते ही व्यवसायी मौके से फरार हो गए। उनके सामने न आने की स्थिति में गेट में भी विभाग की आठों टीमें पुलिस बल के साथ उनके संस्थानों पर निगरानी में डटी रहीं। वहीं शनिवार पूर्वाह्न तक व्यवसायियों के सामने न आने की स्थिति में मुख्यालय के निर्देश पर जांच अधिकारियों द्वारा, इससे पहले कि संस्थानों के ताले तोड़े जाते कि तभी संस्थान व्यवसायी अग्रवाल बंधु सामने आ गए और जांच में सहयोग करने लगे।
उसी दिन देर शाम स्थानीय मीडिया को जवाब देते हुए, S.I.B डिप्टी कमिश्नर अनुरुद्ध सिंह ने बताया कि जांच अभी जारी है उन्होंने यह भी कही कि अभी कितना समय लगेगा, यह कहा नहीं जा सकता, साथ ही बताया कि बिना बिल के माल का ट्रक उतारे जाने की सूचना पर उनकी टीम यहां पहुंची थी। अवैध माल समेत ट्रक को कब्जे में लिया गया था, जिसे सीज कर शाहजहांपुर पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।
बताया गया, नहर के मोहल्ला मौजमपुर निवासी वैभव अग्रवाल के हाइवे स्थित अग्रवाल धर्मकांटा पर शुक्रवार सुबह बरेली एसआईटी असिस्टेंट कमिश्नर अनरुद्ध सिंह के नेतृत्व में टीम पुलिस के साथ पहुंची थी। जहां समीपस्थ श्री अग्रवाल के गोदाम पर आयरन सामान उतर रहे ट्रक को एसआईटी ने कब्जे में ले लिया और धर्मकांटे से कुछ दस्तावेज भी कब्जे में लिए। कांटे व गोदाम पर निगरानी लगा दी गई।
S.I.B इस बड़ी छापामार कार्यवाही से नगर के अन्य कारोबारियों में खासा हड़कंप मच गया था। संबंधित ट्रेड की दुकानों के शटर बंद होने के साथ ही अन्य दुकानदार भी सकते में आ गए। देर शाम साढ़े सात बजे एसआईबी डिप्टी कमिश्नर अनरुद्ध सिंह ने बताया कि फर्म स्वामी मैसर्स विवेक अग्रवाल व वैभव अग्रवाल को सर्च वारंट जारी किया गए हैं और दोनों ने रिसीव भी कर लिए है। उन्होंने बताया विवेक अग्रवाल ने पत्नी की बीमारी के चलते दिल्ली में होना बताया गया है, जिन्हें शनिवार सुबह तक आने का समय दे दिया गया। रात में उनकी विभिन्न टीमो के अधिकारी पुलिस के साथ निगरानी में रहेंगे। शनिवार को निम्नानुसार कार्यवाही की जाएगी।
बताया गया कि, हालांकि इस छापामार कार्रवाई टीम में एसआईबी असिस्टेंट राहुल कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर मुन्नी देवी, राज्य कर अधिकारी ताराचंद, सचल दल अधिकारी पंकज कुमार व हरीश त्रिपाठी, शाहजहांपुर से राज्य कर अधिकारी गोकुल चंद शामिल होने के बाद भी अभी मामला पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।






