
सलोन रायबरेली कंपोजिट विद्यालय खमहरिया पूरे कुशल एवं बिजवलिया कo पूर्वमावि मैं गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य रैली निकाली गईl बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गएl खमरिया पूरे कुशल में अनिल कुमार पांडे सेनिशिo मोहम्मद इस्माइल खान के नेतृत्व में रैली का आयोजन हुआl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राना सिंह प्रधान प्रति निधि एवं विशिष्ट अतिथि प्रिया सिंह रहीl जबकि जूo हाई स्कूल बिजबलिया में सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई lमुख्य अतिथि पूर्व प्रo अo मोहम्मद जहदी एवं मोहम्मद अहमद रहेl सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों ने गीत एवं नाटक के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को कायम रखने का संदेश दिया l विशिष्ट अतिथि प्रिया सिंह ने कहा की प्रधान जी के कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग एवं समर्पण की भावना से जनता जनार्दन का कार्य संपन्न कराया जाएगाl ग्राम सभा के विकास के लिए जो भी संभव प्रयत्न होगा हम करेंगेl राना सिंह ने कहा की ग्राम सभा के विकास कार्य की प्रगति हमारी पहली प्राथमिकता होगीl जिस प्रकार जनता ने हमारा साथ दिया है गांव एवं विद्यालय के विकास कार्य में मेरे द्वारा कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी हमें गर्व है कि हमारे विद्यालय के समस्त शिक्षक बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर सरकार की मंशा को पूर्ण कर रहे हैंl हमारा विद्यालय सभी पैरामीटर पर खरा उतर रहा हैl इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, शिक्षक सूरज प्रसाद जायसवाल ,बलवंत सिंह, अनुराग श्रीवास्तव शहवार अयाज साइंमा खानम सृष्टि संगीता देवी जमुना देवी माता प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहेl प्रधान जी द्वारा नंदनी, लवली, श्रेया नैना, गौरी वैष्णवी अनन्या रावत, नैतिक मुस्तफा रवि शंकर पुरस्कृत किया गयाl सतीश चंद्र शर्मा ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार ज्ञापित किया l










