
CRS NEWS-: महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान क्रैश में डिप्टी CM अजीत पवार समेत 5 लोगों के निधन के बाद से सियासत तेज़ हो गई है। कई पार्टियों के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शोक व्यक्त किया है साथ ही हादसे की जांच की भी मांग की है।
क्या कहा ममता बनर्जी ने-:
अजित पवार के निधन पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं हो सकती। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा, “हमें किसी भी केंद्रीय एजेंसी पर भरोसा नहीं है। एक सिटिंग डिप्टी सीएम का विमान इस तरह क्रैश हो जाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। सच सामने आना चाहिए।” उन्होंने कहा, अजीत पवार महायुति गठबंधन (NDA) में खुश नहीं थे,भाजपा छोड़ने वाले थे और बहुत जल्द एक बड़ा राजनीतिक फैसला लेने वाले थे।
ममता बनर्जी ने हुगली के सिंगूर में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, मुझे जानकारी मिली थी कि अजित पवार भाजपानीत एनडीए गठबंधन से दूरी बना रहे थे।
ममता का दावा है कि घर वापसी की तैयारी में थे अजित दादा
अजित पवार के प्लेन क्रैश में हुए निधन के बाद से विपक्ष के कई नेताओं ने ममता बनर्जी की इस मांग का समर्थन किया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि चुनाव से ठीक पहले एक इतने बड़े नेता का चले जाना सत्ता के समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।










