वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित कर पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाया उत्साह!


CRS शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित साप्ताहिक परेड के उपरांत आज पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर के साथ वर्ष 2025 के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले निम्न अधिकारी/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित कर उन्हें उत्साहित किया!
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी पूरे पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं तथा उनके कार्यों से संगठन की कार्यक्षमता एवं जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ होता है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री द्विवेदी उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन एवं प्रोफेशनल दक्षता के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मचारियों में प्रतिसार निरीक्षक -श्री संतोष कुमार सिंह, गैंगस्टर सेल प्रभारी -निरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह, प्रभारी परिवहन शाखा-श्री सुरेश चन्द्र मिश्रा, प्रभारी महिला सहायता केन्द्र / परिवार परामर्श केन्द्र+म०उ०नि० श्रीमती मधु यादव,गैस कार्यालय-उ०नि० स०पु० गामा अहमद, पेशी कलां-मुख्य आरक्षी राजकुमार, पेशी कलां-मुख्य आरक्षी नरेन्द्र कुमार, पेशी कलां-मुख्य आरक्षी सुशील कुमार, पेशी पुलिस अधीक्षक नगर-मुख्य आरक्षी संजीव कुमार, स्टोर मोहर्रिर-मुख्य आरक्षी विद्यराम
थाना कांट, (सुपर-20)-मुख्य आरक्षी राजकुमार,परेड मेजर(आरटीसी)-मुख्य आरक्षी ताहिर हुसैन,पीटीआई आरटीसी-मुख्य आरक्षी नजरे, परिवहन शाखा-मुख्य आरक्षी समोद कुमार, थाना कांट (सुपर-20)-आरक्षी देवेन्द्र कुमार, आईजीआरएस सेल-आरक्षी उमंग कुमार, पेशी पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण-महिला कां० आरती सिरोही, साइबर सेल- आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार, स्टोर कार्यालय-आरक्षी उपेन्द्र शुक्ला, प्रतिसार निरी० कार्यालय/ ड्रोन सेल-आरक्षी नवनीत कुमार शामिल है।









