छुट्टा जानवर और गंभीर जन समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक दल 42 दिन से धरने पर, नहीं सुन रहा है शासन प्रशासन!
CRS उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में छुट्टा जानवर और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर भारतीय कृषक दल अपने कार्यकर्ताओं के साथ पिछले 42 दिन से शहीदों की प्रतिमाओं के पास धरना पर बैठा हुआ है लेकिन शासन और प्रशासन के लोग पूरी तरह नजर अंदाज किए बैठे है! धरने के दौरान ही उन्होंने धरना स्थल पर ही राष्ट्रीय पर्व 77वां गणतंत्र दिवस मनाया!
पिछले 42 दिन से कोतवाली तिलहर के सामने शहीद कुटी के पास छुट्टा जानवरों सहित विभिन्न गंभीर जन समस्याओं को लेकर धरना दिए बैठे भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव ने प्रशासन पर बरसते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, कई जनिहित समस्याओं को लेकर एसडीएम तिलहर अकेले में बात करना चाहते हैं परंतु जन समस्याओं के संबंध में दल का कोई भी आदमी अकेले में बात करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा हम 50वें दिन मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे और अगर उसके बाद भी बात नहीं बनी 100वें दिन माननीय प्रधान मंत्री जी मिलने जाऊंगा। महासचिव प्रमोद यादव ने तिलहर एसडीएम के रवैए की घोर निन्दा करते हुए प्रशासनिक रवैए को लोकतंत्र के लिए घातक बताया।










