
अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया शबे-ए-बारात का त्योहार
रायबरेली।
जनपद रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मतीनगंज, जलालपुर धई, कुरौली, धमधमा, दाउदपुर गड़ई सहित अनेक गांवों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शबे-ए-बारात का पवित्र त्योहार बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ मनाया।
इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में मोमबत्तियां जलाकर इबादत की। साथ ही अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर अगरबत्ती जलाकर फातिहा पढ़ी और उनकी मगफिरत के लिए दुआ मांगी। गांवों की मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की गई, जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
शबे-ए-बारात के मौके पर क्षेत्र में शांति, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का माहौल बना रहा।










