
रिपोर्ट BY- विपिन राजपूत
CRS NEWS:- हरचंदपुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक राहुल लोधी ने, रायबरेली में एस-आई-आर (SIR) के नाम पर चल रही वोट चोरी की सुनियोजित साज़िश को जनता के सामने उजागर करने के लिए आदरणीय अखिलेश यादव जी का हम आभार और अभिनंदन किया हैं।
उन्होंने कहा कि आपके साहसिक खुलासे ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि यह कोई प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर किया जा रहा योजनाबद्ध हमला है—जनादेश को पलटने की साज़िश है।
हम पूरी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ ऐलान करते हैं कि
हरचंदपुर में न एक भी वोट कटने नहीं दिया जाएगा, न लोकतंत्र की डकैती होने दी जाएगी।
एस-आई-आर की आड़ में जो भी जनमत से खिलवाड़ करेगा, उसे जनता की जागरूकता, लोकतांत्रिक आंदोलन और कानूनी प्रक्रिया—तीनों स्तरों पर करारा जवाब दिया जाएगा।
लोकतंत्र की रक्षा हमारा संकल्प है, और इस संघर्ष में हरचंदपुर की जनता पूरी तरह एकजुट है।










