
CRS NEWS:- सीएम योगी ने चाइनीज़ मांझे से हो रही दुर्घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मांझे पर बैन लगाने के निर्देश दिए हैं। चाइनीस मांझा बनाने व बेचने वालों के लिए यह बुरी खबर मानी जा रही जबकि इस फैसले का जनता ने स्वागत किया है।
सीएम योगी ने सख़्त होते हुए कहा कि चाइनीज़ मांझे की उपलब्धता कैसे हो रही है? सीएम ने पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश दिया है। साथ ही चाइनीज़ मांझे से होने वाली मृत्यु को लेकर कहा है कि इससे होने वाली मृत्यु को हत्या माना जाएगा। सीएम ने प्रदेश भर में अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश व्यापी कार्यवाही की उच्च स्तर पर समीक्षा होगी।








