
CRS NEWS रायबरेली: 05 फरवरी 2026, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में गठित ओ०टी०डी० सेल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद स्तर पर वन ट्रिलियन डॉलर योजना के अन्तर्गत किये जा रहे प्रयासों तथा ओ0टी0डी0 सेल के गठन के उद्देश्य के सम्बन्ध में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये जिले स्तर से किये जा रहे प्रयास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को प्रतिविम्बित करेंगे। इसके लिये आवश्यक है कि जिले स्तर के आंकडे उच्च गुणवत्ता पूर्ण हो। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने के लिये जिला स्तर पर अर्थव्यवस्था के प्राथमिक, द्वितीय, एवं तृतीय, क्षेत्र में जिले के योगदान को परिलक्षित करने के लिये आवश्यक है कि सभी सम्बन्धित विभाग आंकड़ो की गुणवत्ता की स्वतः समीक्षा करते हुये अपने विभागीय पोर्टल पर गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों को फीड करना सुनिश्चित करें, जिससे जिले का वास्तविक योगदान परिलक्षित हो।
बैठक में प्राथमिक क्षेत्र के कृषि विभाग से दलहन एवं मिलेटस की उत्पादकता कम परिलक्षित होने के कारण, इनकी उत्पादकता को बढ़ाने के सम्बन्ध में आवश्यक प्रयास किये जाने हेतु चर्चा की गयी तथा अन्य सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया गया कि ओ0टी0डी0 सेल के उद्देश्य के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था को बन ट्रिलियन डालर बनाने के लिये जिले स्तर पर सकरात्मक प्रयास किये जाए।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया की जनपद की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओ को चिन्हित किया जाये, जिससे उनकी प्रगति के लिए प्रयास कर वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के लक्ष्य कि प्राप्ति के लिए जनपद का योगदान दिया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, डीएसटीओ सुधीर गिरी सहित सेल से सम्बंधित विभागों के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।











