
CRS NEWS AGENCY: जी हां आप को बता दें कि ये वो खान सर हैं जो शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने से अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। खान सर ने पटना में एक अत्याधुनिक और किफायती अस्पताल शुरू किया है, जिसके बाद सामाजिक एवं राजनीतिक गलियारों में काफी सराहना हो रही है। आजकल प्राइवेट अस्पतालों में जिस प्रकार महंगाई ने गरीबों को परेशान किया है दूसरी ओर जहाँ खान सर द्वारा बनवाए गए हॉस्पिटल में बहुत ही कम दरों पर इलाज उपलब्ध है।
इस अस्पताल की सुविधाओं (जैसे ₹7 में ब्लड टेस्ट और ₹25 में ECG) और उनके सेवा भाव की सराहना सदन के भीतर और बाहर कई नेताओं द्वारा की गई।
उद्देश्य: खान सर ने अपनी माँ के सपने को पूरा करने के लिए इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। उनका उद्देश्य है कि बिहार के गरीब लोगों को इलाज के लिए अपनी जमीन न बेचनी पड़े। बिहार के हर जिले में डायलिसिस सेंटर, ब्लड बैंक और कैंसर अस्पताल खोलने की घोषणा की है।








