
ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में एकदिवसीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा के निर्देशन में आयोजित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालय प्रबंध समिति एक महत्वपूर्ण धुरी का काम करती है जिसके चारों ओर सारी विद्यालई व्यवस्थाएं घूमती हैं।संदर्भदाता गौरव शर्मा,अभिषेक तिवारी,धीरेन्द्र पटेल,अरुण कुमार ने एस एम सी गठन, कार्यदायित्व,क्रय समितियों का महत्व,निर्माण समिति,वित्तीय प्रावधान,आदि के विषय में विस्तृत चर्चा की।इस कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विनोद द्विवेदी,सतनाम सिंह,संजीव सिंह,अमरेश सिंह,रवि पाण्डेय,श्रवण कुमार,रति राम यादव,तलत जहां, महजबीन,सुमनलता गुप्ता,विकास,नरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।










