
CRS NEWS AGENCY: आप को बता दें कि इस फिल्म से पहले मिर्जापुर वेबसीरीज काफी चर्चा में हैं, जिसका सीजन 4 इसी साल आ सकता है। इसकी लोकप्रियता को लेकर फिल्म मेकर्स ने यह निर्णय लिया कि अब जल्द ही मिर्जापुर नाम से एक फिल्म आने वाली है। इसमें जो मुख्य कलाकार हैं वो अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। इस साल कुछ नए किरदार भी देखने को मिल सकते हैं।
इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रूप में,अली फ़ज़ल गुड्डू के रूप में वापसी करेंगे। श्वेता त्रिपाठी गजगामिनी गुप्ता उर्फ गोलू के रूप में,रसिक दुग्गल बीना त्रिपाठी के रूप में और जिनका किरदार दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आया है,वो हैं मुन्ना त्रिपाठी के रूप दिव्येंदु।
मिर्जापुर फिल्म मेकर्स ने एक पोस्टर भी रिलीज किया है । पोस्टर में गुंडों का एक दल रेगिस्तान की ओर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, आगे की चार गाड़ियों में हथियार बंधे हुए हैं।
पोस्टर में मिर्जापुर द मूवी की रिलीज डेट 4 सितंबर भी घोषित की गई है।










