
एआरपी विवेक सिंह के विकास क्षेत्र सलोन मे पदस्थापित होने के शिक्षकों द्वारा स्वागत
अंग्रेजी विषय के नवागंतुक एआरपी विवेक सिंह के विकास क्षेत्र सलोन मे पदस्थापित होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।प्रधानाध्यापक राजेश मिश्रा,अनंत कुमार मिश्रा एवं सेवानिवृत्त शिक्षक मो इस्माइल ने माल्यार्पण कर विवेक सिंह का स्वागत किया।अपने उद्बोधन में उन्होंने विकास क्षेत्र के विद्यालयों में शैक्षिक परिदृश्य में उत्तरोत्तर वृद्धि करने के सामूहिक प्रयास की बात कही तथा सभी शिक्षकों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर मो वसीम,तलत एजाज,गौरव शर्मा,नरेंद्र कुमार सिंह,रामू,रामलोटन,रामसुमेर,ज्ञानेंद्र सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।










