
व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर मतीनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष मो आबिद एडवोकेट ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन।
गदागंज (रायबरेली)।
गदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मखदूमपुर पुलिस चौकी के निकट दिनांक 6 फरवरी को एक दुकानदार के साथ हुई लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में मतीनगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष मो. आबिद एडवोकेट ने गदागंज थाना प्रभारी से मुलाकात कर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
व्यापार मंडल अध्यक्ष मो. आबिद एडवोकेट ने थाना प्रभारी को एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की, ताकि भविष्य में व्यापारियों के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर गदागंज थाना प्रभारी दयानन्द तिवारी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दुकानदार के साथ हुई लूट की घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
इस मौके पर गदागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार सिंह, उपाध्यक्ष मो इमरान, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र सिंह, व्यापारी विजय कुमार अवस्थी सहित अन्य व्यापारीगण भी उपस्थित रहे।










