
धर्मेंद्र सिंह इंटर कॉलेज रोहनिया का वार्षिक उत्सव कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर मोहम्मद सालिम सिद्दीकी की अध्यक्षता में आयोजित हुआl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ से पधारे इंटिको टेक्निकल के डायरेक्टर मेराज अहमद खान रहेl अपने संबोधन में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा पर भी फोकस किया उन्होंने कहा आवश्यकता आविष्कार की जननी है पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी जरूरी है आचरण से व्यक्त महान बनता है विद्यालय में नैतिक शिक्षा के साथ-साथ प्रबंधक द्वारा व्यावसायिक शिक्षा की सुविधा मुहैया कराई गई है मैं अभिभावकों से अनुरोध करता हूं कि आप इस विद्यालय में अधिक से अधिक संख्या में बच्चों का नामांकन कराकर अपने बच्चों को शिक्षा के उच्च शिखर तक ले जाएं l इस अवसर पर विद्यालय के सीई ई धर्मराज यादव ,प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव , राजेश कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता शफीक अहमद कौशल विकास के संजय कुमार तिवारी , सलोंन से पधारे सेवानिवृत्त शिक्षक मोहम्मद इस्माइल खान ने भी अभिभावकों एवं बच्चों को संबोधित किया lबच्चों ने राष्ट्रगीत नृत्य एकांकी एवं कव्वाली के माध्यम से कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण कियाl भारी संख्या मे अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन कियाl मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर मोहम्मद अरशद सिद्दीकी जुल्फिकार मेहंदी मदन यादव आदि संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा










