
ब्लॉक संसाधन केंद्र सलोन में दो दिवसीय वंडर बॉक्स आधारित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं नोडल शिक्षकों की अभिमुखीकरण कार्यशाला खंड शिक्षा अधिकारी सुधा वर्मा के निर्देशन में आयोजित की जा रही है।संदर्भदाता गौरव शर्मा, संदीप सिंह,दीपारानी ने 19 तार्किक खिलौनों के बारे में जानकारी दी।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल 35 कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों तथा 35 विद्यालयों के कुल 70 प्रतिभागी कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे हैं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक मो इस्माइल, ए आर पी अनुज प्रताप सिंह,तलत एजाज,अभिषेक कुमार,अनुसुइया, आदि शिक्षक एवं कार्यकत्री उपस्थित रहे।










