
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार
रायबरेली जनपद के लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्बा स्थित रेलवे क्रासिंग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई।
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।
आगजनी के कारण कुछ समय के लिए रेलवे क्रॉसिंग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा










