
CRS NEWS रायबरेली : 10 फरवरी 2026, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा ने हज 2026 पर जाने वाले जनपद रायबरेली के चयनित 54 हज यात्रियों से कहा है कि चयनित हज यात्रियों का टीकाकरण कार्यक्रम 16 फरवरी 2026 को स्थान मदरसा जामिया उम्मुल मोमिनीन आयशा अल इस्लामियां लिल बनात बड़ा कुंआ रायबरेली में पूर्वान्ह 10:00 बजे से नोडल अधिकारी जिला संक्रामक कक्ष कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायबरेली की देख रेख में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अन्य कार्मिको द्वारा किया जायेगा तथा जिला हज ट्रेनर द्वारा हज के अरकान सम्बन्धी प्रशिक्षण/जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने हज 2026 पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों से कहा है कि उक्त स्थान पर ससमय उपस्थित होकर टीका लगवाने/प्रशिक्षण ले सकते हैं।










