
CRS NEWS रायबरेली: 10 फरवरी 2026, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को कलेक्ट्रेट कार्यालय में 06 जनवरी 2026 को जनसुनवाई में ल
क्ष्मी पुत्री सभादीन ग्राम पूरे भक्तन बभनपुर, वि0ख0 छतोह, जिला रायबरेली ने प्रार्थना पत्र देकर अनुरोध किया कि मेरे पिता दिव्यांग है, माता मृतक है, और वो अपने माता-पिता की अकेली संतान है, मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है, पिता को उपचार हेतु अस्पताल लाने ले जाने में समस्या उत्पन्न होती है।
उक्त कार्य हेतु आटोमोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिहर सिंह, सचिव शिवम सिंह, संजय सबरवार, राकेश सिंह, विजय रस्तोगी, मोहित गुप्ता व एच0डी0एफ0सी0 बैंक के शाखा प्रबंधक शशांक श्रीवास्तव द्वारा सहयोग से आज एक स्कूटी प्रदान की गयी।
लक्ष्मी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूटी मिलने से उसके पिता का इलाज अब आसानी से हो सकेगा और उसे भी राहत मिलेगी।











