
CRS NEWS रायबरेली: 10 फरवरी 2026 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता के निर्देश के क्रम में व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सखी वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय कार्ययोजना के अनुसार जागरूकता कार्यक्रम रामचन्दरपुर, तहसील ऊँचाहार जिला रायबरेली में बाल विवाह शपथ ग्रहण कराया गया। साथ ही क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब, बेनुवा का पुरवा एवं मां भगवती स्पोर्टिंग क्लब भगौतीपुर के सभी खिलाड़ियों के साथ मुकुल सिंह चौहान, की अध्यक्षता में बाल विवाह शपथ ग्रहण करायी गयी, एवं टोल फ्री नं0 1090,1098,181, 1072 नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी, एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, विधवा पेंशन योजना, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में केन्द्र प्रशासक सुश्री आस्था ज्योति, केस वर्कर ज्ञाना यादव के साथ आकाशदीप एवं सतीश मौजूद रहें।











